- Get link
- X
- Other Apps
nokia 3.4 launched | nokia 3.4 | nokia 3.4 specifications | nokia 3.4 specs | nokia 3.4 price | nokia 3.4 price in india
nokia brand का मालिकाना हक रखने वाली tech company hmd global ने आज tech market में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कई नए nokia products व device launch किए हैं। एक ओर जहां कंपनी ने nokia का powerful flagship phone nokia 8.3 global sale के लिए launch कर दिया है। वहीं साथ ही nokia 3.4 और nokia 2.4 जैसे नए और शानदार स्मार्टफोंस भी tech plateform पर पेश कर दिए हैं। यहां हम जानेंगे nokia के नए nokia 3.4 स्मार्टफोन के बारे
1. design & look
nokia 3.4 को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस phone के जरिये company ने कम price पर premium look वाला device launch किया है। nokia का यह नया smartphone punch-hole display desing पर launch हुआ है। front panel पर screen के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की चिन पार्ट दिया गया है। display के उपरी left ओर selfie camera से लैस punch-hole दी गई है।
nokia 3.4 के back panel पर एक round circle shape बनाई गई है और इसी में phone के 3 camera sensors और 1 rear camera कैमरा setup fit है। ये चारों objects ring पर ही मौजूद है और इसके बीच का हिस्सा खाली है। camera सेटअप के ठीक नीचे fingerprint सेंसर भी दिया गया है। फोन के side panel पर power button और volume rocker के साथ ही google assistant shortcuts button भी दिया गया है।
specifications & features
nokia 3.4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 aspect ratio पर पेश किया गया है जो 720 x 1560 pixel resolution वाली 6.39 inches की hd+ punch-hole display support करता है। nokia 3.4 की यह स्क्रीन 400nits brightness पर visual quality प्रदान करती है। कंपनी की ओर से इस phone को android 10 पर launch किया गया है जो android 11 ready है। इस नए os के market में आते nokia 3.4 android 11 पर 7update हो जाएगा।
nokia 3.4 में processing के लिए 2.0ghz clock speed वाले octacore processor के साथ qualcomm snapdragon 460 chipset दिया गया है। international market में यह phone 3 variants में launch हुआ है जिनमें सबसे छोटा model 3 gb ram के साथ 32 gb की internal storage support करता है। इसी तरह nokia 3.4 के second variant में 3 gb ram के साथ 64 gb internal memory और third variant में 4 gb ram के साथ 64 gb की internal storage दी गई है। तीनों variants में memory को card के जरिये 512 gb तक expand किया जा सकता है।
photography segment की बात करें तो nokia 3.4 triple rear camera support करता है। phone के back panel पर led flash के साथ 13 mp का primary sensor दिया गया है। इसके साथ ही nokia के इस phone में 2 mp का depth sensor और 5 mp का uw sensor मौजूद है। selfie और video calling के लिए nokia 3.4 smartphone 8 mp का front camera support ही करता भी है।
nokia 3.4 dual sim फोन है जिसमें 2 sim और एक memory card साथ में लगाया जा सकता है। 3.5mm jack और basic connectivity features के साथ ही security के लिए जहां phone के back panel पर rear fingerprint sensor दिया गया है वहीं यह phone face unlock feature भी support करता है। इसी तरह power backup के लिए nokia 3.4 में 4000mah की बड़ी battery दी गई है। nokia 3.4 की शुरूआती कीमत 159 euro यानि 13500 inr के करीब है जिसे dusk, fjord,charcoal colours में लॉन्च किया गया है।
Comments
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.